https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Friday, November 28, 2025
HomestatesMadhya Pradeshकोरोना नियंत्रण के लिए खरीदी केंद्रों पर किए जा रहें हैं अनूठे...

कोरोना नियंत्रण के लिए खरीदी केंद्रों पर किए जा रहें हैं अनूठे नवाचार


कोरोना नियंत्रण के लिए खरीदी केंद्रों पर किए जा रहें हैं अनूठे नवाचार


किसानों को मास्क लगाने एवं सुरक्षित दूरी बनाएँ रखने का संदेश दे रहे कोरोना वॉलेंटियर
 


भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 8, 2021, 19:26 IST

खरीदी केंद्रों पर सुसंगत व्यवस्थाओं के बीच किसानों से खरीदी कार्य सुचारु रुप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए समुचित प्रबंध किए जाने के साथ-साथ कोरोना नियंत्रण के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए अनूठे नवाचार किए जा रहे हैं। खरीदी केंद्रों पर कोरोना नोडल अधिकारी तथा कोरोना वॉलिंटियर्स बनाएँ गए है। इनके द्वारा खरीदी केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाएं जाने के साथ ही किसानों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा बार-बार हाथ धोने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से भी कोरोना संक्रमण से बचाव की आवश्यक सावधानियों से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

खरीदी केंद्रों पर बनाएँ गए गोले

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए खरीदी केन्द्रों पर सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए खरीदी कार्य संपादित किए जाने के लिए गोले बनाए गए हैं, साथ ही किसानों के हाथों को सेनेटाइज किए जाने के लिए सैनिटाइजर एवं साबुन की व्यवस्था भी की गई है।

कलेक्टर ने कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु दिए निर्देश

कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को जिले में निर्धारित खरीदी केंद्रों पर विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी कार्य के साथ-साथ परिवहन एवं भंडारण कार्य में भी कारोना गाइडलाइन का गंभीरता से पालन किया जाए।

2484 किसानों से 15328 मीट्रिक टन खरीदी की गई

जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूँ खरीदी कार्य सतत रूप से जारी है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अनिल तंतुवाय ने बताया कि 8 अप्रैल तक 2484 किसानों से 15 हजार 328 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी की जा चुकी है।


संतोष मिश्रा/रोमित उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam