टीम इंडिया को झटका, चोटिल रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर – rohit sharma ruled out of odi and test series against new zealand due to calf injury tspo

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. पिंडली में चोट लगने के कारण रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. इस मैच में रोहित शर्मा फील्डिंग के लिए नहीं उतरे, लेकिन उनके साथी लोकेश राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here