शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दाखिल याचिका पर 7 जनवरी को सुनवाई – Shaheen bagh road blockade petition supreme court delhi police

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई कर सकता है. सुप्रीम कोर्ट की केस लिस्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को मामला सुनवाई के लिए लगा है. इस मामले में वकील अमित साहनी ने भी सुप्रीम कोर्ट के रजिस्टार को अर्जी दाखिल कर मांग की है कि मामले की सुनवाई 7 फरवरी को ही हो उसे टाला न जाए.

 

दरअसल, वकील अमित साहनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर शाहीन बाग की सड़क को प्रदर्शनकारियों से खाली कराने की मांग की गई है. याचिका में ये भी मांग की गई कि धरने प्रदर्शन के दौरान नेताओं, संचालकों के गतिविधियों का पता लगाया जाए. इसके अलावा सरकार और पुलिस इनकी गतिविधियों पर नजर रखे.

इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने मांग की कि खास कर शाहीनबाग में दिए जा रहे भाषणों की जांच हो, ताकि ये पता चल सके कि कही लोगों को भड़का कर कानून वयस्था बिगड़ने की कोशिश तो नही हो रही.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here