हिमांशी खुराना ने रश्मि देसाई के लिए खरीदा ये स्पेशल गिफ्ट, शेयर की तस्वीर – Himanshi khurana bought a perfume for rashmi desai shared this special image tmov

बिग बॉस में हिमांशी खुराना की एंट्री के बाद गेम अचानक बदल गया था. आसिम रियाज ने शो में उन्हें शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था. अभी हिमांशी खुराना बिग बॉस के घर से बाहर हैं और वह लगातार आसिम रियाज को सपोर्ट भी कर रही हैं.

हिमांशी खुराना, आसिम रियाज के अलावा रश्मि देसाई को भी सपोर्ट कर रही है. हिमांशी ने रश्मि देसाई के लिए एक परफ्यूम भी खरीदा है. दरअसल शो में रश्मि देसाई ने आसिम रियाज से वो परफ्यूम मांगा था जिसे हिमांशी उनके लिए छोड़कर गई थीं. अब हिमांशी ने उनके लिए ये स्पेशल गिफ्ट खरीद लिया है. हिमांशी का ये तोहफा काफी कीमती भी लग रहा है.

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. वैलेंटाइन वीक मे जहां कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना आसिम के बिना ही अपना वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रही हैं.

विशाल से मिलने के सवाल पर बोलीं मधुरिमा- मुझे नहीं किया कोई कॉल, नहीं मिलेंगे कभी

थप्पड़ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, तापसी ने लोगों से की इस बात की अपील

हिमांशी ने 12 फरवरी को हग डे के दिन आसिम रियाज के लिए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करके आसिम को हग डे विश किया है. हिमांशी ने बिग बॉस हाउस की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आसिम हिमांशी को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं. हिमांशी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- हैप्पी हग डे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here