Wednesday, June 25, 2025
HomestatesMadhya Pradeshअंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन वन मंत्री कुंवर विजय शाह...

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन वन मंत्री कुंवर विजय शाह मुख्य आतिथ्य में होगा


अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन वन मंत्री कुंवर विजय शाह मुख्य आतिथ्य में होगा


वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम वर्चुअल प्लेटफार्म से
 


भोपाल : मंगलवार, जुलाई 28, 2020, 18:37 IST

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय आयोजन वन मंत्री कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में 29 जुलाई को सुबह 11.30 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव और प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री एस.के. मण्डल मौजूद रहेंगे।

यह राज्य स्तरीय आयोजन वर्तमान में कोविड-19 जनित परिस्थितियों और भोपाल में लॉकडाउन के कारण वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित किया जा रहा है। इसे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के फेसबुक पेज www.facebook.com/mptigerfoundationsociety/video/952384665247865 तथा यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/watch?v=CZ4DIGcD_8c पर लाईव स्ट्रीमिंग की जायेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यत: प्रदेश में वन्य प्राणी संरक्षण पर निर्मित वृत्तचित्र, टाइगर रिजर्व के वार्षिक प्रतिवेदन, पोस्टर आदि का विमोचन वन मंत्री द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा पन्ना के बाघ की टी-3 वॉक का प्रतिवेदन और इस वॉक पर वृत्तचित्र का भी विमोचन के साथ ही वन मंत्री श्री शाह वन विहार राष्ट्रीय उद्यान परिसर में तितली पार्क का लोकार्पण भी करेंगे।

जागरूक नागरिकों से बताई गई लिंक से आयोजन में जुड़ने की अपील की गई है।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100