अखिलेश का तंज, अमीरों को जहाज से ला सकते हैं तो गरीबों को ट्रेन से क्यों नहीं? – Coronavirus up ex cm akhilesh yadav mumbai bandra railway station migrant workers

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी और केंद्र सरकार को घेरा
  • बोले- सीएम योगी नोडल अधिकारी नियुक्त करें

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर जुटी प्रवासी मजदूरों की भीड़ के मामले में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि जब अमीरों को जहाज से विदेशों से ला सकते हैं, तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं.

पूर्व सीएम ने कहा कि मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर आकर घर लौटने की मांग को देखते हुए योगी सरकार तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करे और केंद्र के साथ मिलकर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को निकाले.

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा ‘मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर आकर घर लौटने की मांग को देखते हुए उप्र की सरकार तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करे व केंद्र के साथ मिलकर महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को निकाले. जब अमीरों को जहाज से विदेशों से ला सकते हैं, तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं.’

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बता दें कि मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया है. विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था. इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here