सीएम भूपेश बघेल बीते मंगलवार को अजीत जोगी को देखने अस्पताल गए थे.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की तबीयत को लेकर श्री नारायणा अस्पताल रायपुर (Raipur) ने 5वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी का इलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में उनकी टीम कर रही है. उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. ब्लड प्रेशर हृदय और यूरिन आउटपुट नियंत्रण में है, लेकिन वेंटीलेटर से ही सांस दी जा रही है. दिमाग को एक्टिव करने का प्रयास किया जा रहा है. चिकित्सक लगातार उनपर नजर बनाए हुए हैं. मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उनके ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है. गौरतलब है कि 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद अजीत जोगी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
ऑडियो थेरेपी से थोड़ी हलचल
बता दें कि बीते मंगलवार को डॉ. सुनील खेमका ने बताया था कि अजीत जोगी के ब्रेन को एक्टिव करने के लिए अस्पताल में सांग थेरेपी (Song Therapy) या ऑडियो थेरेपी दी जा रही है. इसके तहत उन्हें उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जा रहा है. इस ऑडियो थैरेपी के बाद उनकी तबीयत में आंशिक सुधार हुआ है. इसके साथ ही उनके दिमाग में कुछ हलचल देखने को मिली. इतना ही नहीं जोगी के आंखों की पुतलियों के फैलाव में भी कुछ कमी आई है. हालांकि, उन्होंने यह साफ तौर पर कहा कि उनकी तबीयत अभी भी बहुत गंभीर बनी हुई है. जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने एक बार फिर कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे का वक्त उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने कर लिया था अगवा, पुलिस में काम न करने के वादे पर छूटा जवान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 13, 2020, 11:13 AM IST


