अजीत जोगी को लेकर देर रात उड़ी ये अफवाह, डॉक्टर ने कहा- हालत नाजुक, लेकिन बुरी खबर नहीं This rumor arose late night about Ajit Jogi, the doctor said – condition critical, but not bad news | raipur – News in Hindi

अजीत जोगी को लेकर देर रात उड़ी ये अफवाह, डॉक्टर ने कहा- हालत नाजुक, लेकिन बुरी खबर नहीं

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी. फाइल फोटो.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के सुप्रीमो अजीत जोगी (Ajit Jogi) के निधन को लेकर अफवाह उड़ी थी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के सुप्रीमो अजीत जोगी (Ajit Jogi) के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर 10 मई की देर रात अफवाह उड़ी. आनन-फानन में अस्‍पताल प्रबंधन को देर रात बयान जारी करना पड़ा. श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने रात करीब साढ़े 11 बजे बयान जारी कर बताया कि अजीत जोगी की तबीयत को लेकर कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं. उनकी हालत खराब जरूर है, लेकिन फिलहाल कोई बुरी खबर नहीं है.

छत्तीसगढ़ राज्य के पहले सीएम अजीत जोगी (Ajit Jogi) को कार्डियक अरेस्ट के बाद रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में बीते 9 मई को भर्ती कराया गया. वह‍ फिलहाल कोमा में हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसी बीच, 10 मई की देर रात सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह वायरल हो गई. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को उनके शुभचिंतकों के कॉल आने लगे. इसके बाद तुरंत अस्पताल की ओर से डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए अफवाह को झूठा बताया और उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी.

तीसरे मेडिकल बुलेटिन में दी ये जानकारी
9 से 10 मई के बीच में अजीत जोगी की तबीयत को लेकर तीन मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा चुके हैं. इसमें बताया गया है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अभी भी हाइपोक्सिया की स्थिति है. उनका मस्तिष्क न के बराबर काम कर रहा है. उन्हें वेंटीलेटर के जरिये सांस दी जा रही है. अगले 48 घंटों में समझ आएगा कि शरीर दवाइयों को क्या रिस्पॉन्स दे रहा है. हालांकि, अजीत जोगी का हृदय अभी सामान्य रूप से काम कर रहा है. ब्लड प्रेशर भी दवाओं के बिना नियंत्रण में आ गया है, लेकिन वह कोमा में हैं.ये भी पढ़ें:

छत्‍तीसगढ़: पति से झगड़ा के बाद फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई ग्वालियर, लॉकडाउन में फंसी तो.. 

4 ट्रेनों में होगी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हेल्प लाइन नंबर भी जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 11, 2020, 7:14 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here