अज्ञात बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा

छतरपुर: जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हमा तिराहे के पास रविवार देर रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में खोप निवासी लगभग 50 वर्षीय कृपाल सेन और उनके पुत्र कुंती सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, दोनों निमंत्रण से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।घायल कृपाल सेन ने घटना की सूचना स्वयं अपने परिवार को दी।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन पहुंच गए। उनका आरोप है कि हादसे के कई घंटे बाद भी पुलिस अज्ञात बोलेरो और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है।

फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here