अध्यात्म एवं जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने भोजपुर महोत्सव में कलाकारों को किया सम्मानित


अध्यात्म एवं जनसंपर्क मंत्री श्री शर्मा ने भोजपुर महोत्सव में कलाकारों को किया सम्मानित


भारतीय परम्परा में शिव भक्ति और संस्कृति पर कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियाँ
रमिंद्र खुराना ने ओडिसी नृत्य, विभा शर्मा और संजो बघेल ने भजनों की प्रस्तुति दी
 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 22, 2020, 21:26 IST

   अध्यात्म और जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज शाम भोजपुर महोत्सव में आए कलाकारों को सम्मानित किया। राजधानी के निकट विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में इस वर्ष भी भोजपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन समापन में मुंबई से आई ओडिसी नृत्यांगना सुश्री रमिंदर खुराना ने ओडिसी नृत्य, भोपाल से श्रीमती विभा शर्मा और  जबलपुर की भजन गायिका सुश्री संजो बघेल ने शिव स्तुति में भजनों की प्रस्तुति दी। 

मंत्री श्री शर्मा ने कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को देखा और कलाकारों की सराहना भी की। दो दिवसीय भोजपुर महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया। 


महेश दुबे 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here