अपर मुख्य सचिव ने मंत्रालय में प्रवेश के संबंध में दिये निर्देश


अपर मुख्य सचिव ने मंत्रालय में प्रवेश के संबंध में दिये निर्देश


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2020, 20:26 IST

अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ने चरणबद्ध रूप से कार्यालयीन कार्य शुरू करने के बारे में निर्देश दिये हैं कि मंत्रालय में केवल अधिकारी ही आएं। वाहन चालकों का वल्लभ भवन में प्रवेश वर्जित होगा। प्रवेश द्वार पर थर्मल टेस्टिंग तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की उनके अधीन किन अधिकारियों/कर्मचारियों को बुलाया जाना है। इसमें यह सतर्कता बरतना आवश्यक होगी कि कंटेनमेंट एरिया से किसी को भी नहीं बुलाया जाए तथा कुल उपस्थिति 30 प्रतिशत से अधिक न हो।


वीरेन्द्र सिंह गौर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here