अभिनेत्री पायल रोहतगी को मिली जमानत, नेहरू पर की थी टिप्पणी


अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई है. जिला कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. दरअसल सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल रोहतगी की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी. जिसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here