अभी नहीं शुरू होने वाली हैं हवाई सेवाएं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया साफ – Ministry of civil aviation clarifies that no decision to open domestic or international operations yet

  • लॉकडाउन खत्म होने से पहले ही कुछ एयरलाइंस दे रही थीं टिकट
  • एअर इंडिया भी 4 मई से घरेलू उड़ानों की टिकट कर रही थी बुक

कुछ विमानन कंपनियों द्वारा 4 मई के आगे के फ्लाइट टिकट की बुकिंग शुरू करने के बीच एक बार फिर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि अभी तक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय हवाई परिचालन खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. यानी की भारत में फिलहाल कोई फ्लाइट शुरू नहीं होने वाली है. यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कही है.

अपने ट्वीट में हरदीप सिंह पुरी ने लिखा है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्पष्ट करता है कि अभी तक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन खोलने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है. अपने ट्वीट में उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वे सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने के बाद ही अपनी बुकिंग खोलें.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

गौरतलब है कि कुछ एयर लाइन कंपनियां लॉकडाउन के बाद की अवधि की टिकट बुक कर रही थीं. यही नहीं शनिवार से सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने भी 4 मई से घरेलू उड़ानों की और एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी थी.

पहले ही बोला था ….लगेगा अभी लंबा वक्त?

अप्रैल के शुरुआती दिनों में जब पहला लॉकडाउन खत्म होने में कुछ दिन बचे थे उस वक्त भी ऐसे ही मामलों पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना था कि एक बार यह भरोसा हो जाए कि कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में आ गया है, तभी भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों पर से प्रतिबंध हटेगा, यानी अभी वक्त लगेगा.

कोरोना पर aajtak.in का विशेष वॉट्सऐप बुलेटिन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उस वक्त ट्विटर पर लिखा था, ‘देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. मैं मुश्किल की इस घड़ी में उनके सहयोग और मदद के लिए धन्यवाद देता हूं.’

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here