अमूल्या की हत्या पर 10 लाख रुपये का ऑफर देने वाले शख्स को पुलिस ने किया तलब, होगी पूछताछ – Bengaluru amulya leona pakistan zindabad slogans offer 10 lakh rupees police summoned

  • अमूल्या ने बेंगलुरु में लगाए थे PAK जिंदाबाद के नारे
  • श्री राम सेना के नेता ने दिया था ऑफर, जांच जारी

CAA को लेकर बेंगलुरु में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली एक्टिविस्ट अमूल्या लियोन की हत्या पर कथित तौर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखने वाले एक हिंदू संगठन के नेता के खिलाफ जांच शुरू की गई है.

हालांकि बेल्लारी पुलिस अधीक्षक सीके बाबा ने इस प्रकरण पर कहा, ‘अभी तक इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है कि श्री राम सेना के नेता संजीव मराडी ने कथित तौर पर हत्या का ऑफर दिया था, लेकिन हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं और उसे पूछताछ के लिए बुलाया है.’

दोषी हुआ तो होगी कार्रवाईः SP

बेल्लारी राजधानी बेंगलुरु से 31 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है. संजीव मराडी और श्री राम सेना प्रमुख प्रमोद मुथालिक वीडियो क्लिप की प्रमाणिकता के बारे में बात करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. SP सीके बाबा ने कहा, ‘यदि मराडी ने ऐसी बात कही है तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करेंगे.’

अमूल्या को मारने के लिए 10 लाख का इनाम घोषित, PAK के समर्थन में लगाया था नारा

वीडियो में कन्नड़ भाषा में मराडी कहता सुनाई दे रहा है, ‘बेंगलुरु रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली अमूल्या की हत्या करने पर सेना आपको 10 लाख रुपये देगी.’

गौरतलब है कि बेंगलुरु में CAA, NRC और NRP के विरोध में जारी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली अमूल्या के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है और अभी वह न्यायिक हिरासत में है.

अमूल्या के घर में तोड़फोड़, CM येदियुरप्पा बोले- नक्सलियों से हैं संबंध

नारे के वक्त मंच पर मौजूद थे ओवैसी

नारेबाजी करते हुए अमूल्या का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी. लोग ने न सिर्फ अमूल्या पर बल्कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा क्योंकि घटना के वक्त वह भी मंच पर मौजूद थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here