- जो बिडेन अब ट्रंप को देंगे सीधा टक्कर
- सैंडर्स ने अपना चुनाव अभियान बंद किया
सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अभियान बंद करने का ऐलान किया. इसी के साथ जो बिडेन के नॉमिनेशन का रास्ता साफ हो गया. सैंडर्स ने बुधवार को अपने कैंपेन स्टाफ के साथ यह चौंकाने वाला ऐलान किया. इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी में जो बिडेन की स्थिति मजबूत हो गई. क्योंकि जिन राज्यों में जो बिडेन को जीत मिली है, वहां पर डेलिगेट्स की संख्या काफी ज्यादा है. इससे पहले पिछले मंगलवार को हुए सुपर ट्यूजडे में भी जो बिडेन को भारी सफलता मिली थी.
ये भी पढ़ें: कोरोना का कहरः अमेरिका ने कर दी ये सबसे बड़ी भूल, अब पूरे देश पर खतरा
सैंडर्स का पीछे हटना अमेरिका में प्रोग्रेसिव लोगों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि बर्नी सैंडर्स इससे पहले अपनी चुनावी रेस में आगे थे और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दिए जा रहे उनके बयान काफी सुर्खियां बटोर रहे थे. हालांकि, पिछले एक महीने में लगातार मामला बदला है और अब उन्होंने पीछे हटने का ऐलान कर दिया है. बर्नी सैंडर्स कई बार भारत की मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं, जिसकी वजह से वे अमेरिका के बाहर भी सुर्खियों में रहे हैं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना के 4 लाख मामले, वीडियो में जानें 8 देशों का हाल
डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बर्नी सैंडर्स ने इस बार दोबारा चुनाव में हाथ आजमाया था लेकिन बाद में वे जो बिडेन से पिछड़ते चले गए. सैंडर्स वरमॉन्ट के सीनेटर हैं. पिछले चुनाव प्रचार में भी उन्होंने काफी दम लगाया था और अमेरिका के वर्किंग क्लास का समर्थन मिला था. पिछले चुनाव में उन्होंने हेल्थकेयर और रोजगार जैसे मुद्दे पर लोगों का दिल जीता था. सैंडर्स के बाहर होने के साथ ही जो बिडेन का राष्ट्रपति ट्रंप को टक्कर देने का रास्ता साफ हो गया है.

