अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवराकोंडा हाल ही में हैदराबाद पुलिस से मिलने पहुंचे थे. लोगों में यूं अचानक उनके पुलिस के पास पहुंचने को लेकर काफी जिज्ञासा थी लेकिन अब विजय ने एक फेसबुक पोस्ट करके सभी के सवालों का जवाब दिया है. विजय ने हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार से मुलाकात की थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों की बातचीत हुई. उन्होंने शहर की सुरक्षा करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें एक वादा भी करके आए.
विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “उन्होंने हमसे सिर्फ एक रिक्वेस्ट की. प्लीज अपने लोगों से कहिए कि हमारे साथ कॉपरेट करें. मैंने उनसे ये वादा किया है. मैं चाहता हूं कि आप सभी मिलकर डॉक्टरों, पुलिस और सरकार की मदद करें और अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें.” विजय ने फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखी है और अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं. उन्होंने लिखा, “मैंने देखा है कि पुलिस हमारे लिए क्या कर रही है. उनमें से हर एक 12-12 घंटे की शिफ्ट कर रहा है. होमगार्ड से लेकर कमिश्नर तक.”
मालूम हो कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को पहले 14 अप्रैल तक के लिए और अब 3 मई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है. लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है. हालांकि बावजूद इसके तमाम लोग हैं जो घरों से निकल कर न सिर्फ खुद की बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं. विजय ने लिखा, “वो सड़कों की रखवाली कर रहे हैं और इस बात की तसल्ली कर रहे हैं कि हमारे घरों तक जरूरी सामान पहुंचता रहे.”
3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद क्या करने वाले हैं ये सितारे, जानें
स्मृति ईरानी ने शेयर किया शो का वीडियो, कहा- सास हो या बहू, घर पर रहो
ताकि चेन को तोड़ा जा सके
विजय ने लिखा, “वो जांच भी कर रहे हैं ताकि संक्रमित लोगों से संपर्क करके इनफेक्शन की चेन को तोड़ा जा सके. हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सातों दिन एक्टिवेट है. जहां उनके परिवार को उनकी सुरक्षा का डर है वहीं वो रोज अपने घरों से बाहर निकलते हैं ताकि Covid-19 के खिलाफ जंग में ड्यूटी से बढ़कर काम करते हुए हमारी सुरक्षा की तसल्ली कर सकें.” विजय ने बताया कि वह खुद पुलिस के पास नहीं गए थे बल्कि उन्हें हैदराबाद पुलिस द्वारा बुलाया गया था.


