- असम में कोरोना के कुल 27 मामले सामने आए
- 26 का दिल्ली मरकज से कनेक्शन
- देश में कोरोना रोगियों की संख्या 4400 पार
असम में कोरोना वायरस का एक नया रोगी मिला है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 27 हो गई है. नया मामला असम के ढुबरी जिले से मिला है. असम के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस केस का कनेक्शन दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी जमात के मरकज से है.
कोरोना का एक नया मरीज मिला
नए केस की पुष्टि करते हुए असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता विश्व शर्मा ने कहा कि ढुबरी जिले से एक और पॉजिटिव केस पाया गया है इसके साथ ही पॉजिटिव केसों की संख्या 27 हो गई है.
27 में से 26 का कनेक्शन निजामुद्दीन मरकज से
बता दें कि असम में अब कोरोना के कुल 27 मामले हो गए हैं. इसमें से 26 का कनेक्शन तबलीगी जमात के मरकज से हैं. राज्य सरकार कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हर कोशिश कर रही है. लॉकडाउन की वजह से राज्य की व्यावसायिक गतिविधियां बंद हैं. संदिग्ध मरीजों को क्वारनटीन किया गया है. जबकि पॉजिटिव मरीजों का राज्य के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
गोलाघाट में कोरोना के 9 केस
रिपोर्ट के मुताबिक अब तक गोलाघाट जिले से 9 केस, नलबारी और मोरीगांव से चार-चार मामले, गोलपारा जिले से 3 मामले और एक-एक रोगी दक्षिण सलमारा, कामरूप, करीमगंज, लखीमपुर, काचर और ढुबरी जिले से मिले हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि मरकज में कई देशों के लोग पहुंचे थे. इसमें तबलीगी जमात के लोग भी शामिल थे. तबलीगी जमात के लोगों की वजह से देश में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है. इसके बाद मरकज को स्वास्थ्य विभाग ने सैनिटाइज किया है.
मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब तक इस संक्रमण के 4,421 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 117 लोगों की मौत हुई है. 326 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं.