असिस्टेंट कमिश्नर का ID कार्ड दिखाकर दिल्ली बॉर्डर क्रॉस कर रहा शख्स गिरफ्तार – Coronavirus lockdown fake assistant commissioner identity card car delhi police border cross arrested crime news

  • आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड जब्त, कार भी सीज
  • सूरज सिंह बिष्ट ने कार पर लिखा था- भारत सरकार

कोरोना वायरस के चलते मोदी सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. इसके चलते ट्रेन, मेट्रो, बस और फ्लाइट सब बंद कर दिया गया है. साथ ही दिल्ली समेत सभी राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है. हालांकि कुछ लोग सीमा क्रॉस करने के लिए गैरकानूनी कदम भी उठा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया हैं.

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो असिस्टेंट कमिश्नर के फर्जी आईडी कार्ड के जरिए दिल्ली बॉर्डर क्रॉस करना चाहता था. इस शख्स की पहचान सूरज सिंह बिष्ट के रूप में हुई है. वह कार में सवार होकर आनंद विहार की तरफ से दिल्ली बॉर्डर क्रॉस करना चाहता था, तभी पुलिस ने उसको दबोच लिया.

आरोपी ने अपनी गाड़ी पर भारत सरकार लिख रखा था. जब दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोका और उससे लॉकडाउन का पास दिखाने को कहा, तो उसने एक असिस्टेंट कमिश्नर का आईडी कार्ड दिखा दिया. जब पुलिस कर्मियों को शक हुआ, तो उन्होंने दूसरा आईडी कार्ड दिखाने को कहा.

आरोपी सूरज सिंह बिष्ट के दूसरे आईडी कार्ड को देखने के बाद पुलिस कर्मियों का शक यकीन में बदल गया. आरोपी ने जो असिस्टेंट कमिश्नर का आईडी कार्ड दिखाया था, वो फर्जी निकला. आरोपी सूरज सिंह बिष्ट ने पुलिस कर्मियों को जो दो आईडी कार्ड दिखाए, उनमें जन्म की तारीख अलग-अलग थी.

इसे भी पढ़ें: मासूम की रेप के बाद हत्या, परिजनों का रिश्तेदार पर आरोप

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी सूरज सिंह बिष्ट से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने कुबूल लिया कि उसने जो असिस्टेंट कमिश्नर का आईडी कार्ड दिखाया, वो फर्जी है. आरोपी ने अपनी कार पर भारत सरकार भी लिखा हुआ था. पुलिस ने सूरज सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके फर्जी आईडी कार्ड को जब्त कर लिया है. साथ ही उसकी कार को भी सील कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- लॉकडाउनः दिल्ली में दुकान का शटर तोड़कर कई पेटी शराब चोरी

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया है. इसके चलते लोगों को सड़क पर निकलने की इजाजत नहीं हैं. राज्यों की सीमाओं को भी बंद कर दिया गया है. एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है जिसमें बगैर कर्फ्यू पास के कोई आवागमन नहीं कर सकता. वहीं, देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here