आज रात 11 बजे से रायपुर में फिर 55 घंटे का टोटल लॉकडाउन, किराना और शराब दुकानें भी बंद, 55 hour total lockdown in capital raipur starts Friday night grocery liquor wine shops closed | raipur – News in Hindi

आज रात 11 बजे से रायपुर में फिर 55 घंटे का टोटल लॉकडाउन, किराना और शराब दुकानें भी बंद

नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है. (Demo PIc)

रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रहेगा. ये राज्य सरकार का निर्देश है जिसका पालन कराया जा रहा है.

रायपुर. आज देर रात से फिर दो दिनों के लिए रायपुर (Raipur) में टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) प्रभावी रहेगा. शुक्रवार की देर रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह तकरीबन 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन रहेगा. लगभग 55 घंटों के लिए लॉकडाउन प्रभावी होगा. इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और सब्जी की दुकानें ही खुली रहेगी. किराना और शराब की दुकानें तक बंद रहेंगी. मालूम हो कि राज्य सरकार ने हफ्ते में 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रखने का आदेश दिया था जिसका पालन पिछले हफ्ते से किया जा रहा है.

लॉकडाउन के दौरान शहर में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ही सरकार ने ये आदेश दिए हैं जिसका असर पिछले बार राजधानी रायपुर में दिखाई दिया था जब अधिकांश सड़कें सूनी नजर आईं थी. जबकि वर्तमान में आम दिनों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं. बहुत सी दुकानें अब खुलने लगी है और सोमवार से शुक्रवार तक अधिकांश दुकानें खुल रही है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आते हैं.

मिलेगी केवल जरूरी सेवा

गुरुवार से ही प्रशासन ने दुकानों के खुलने की समय सीमा भी 3 बजे से बढ़ाकर 5 बजे तक कर दी है. यही वजह है कि अपने घरेलू जरूरतों के लिए राशन से लेकर दूसरे सामान खरीदने लोगों को निकलना ही पड़ता है. लेकिन 2 दिनों के इस टोटल लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सेवा में शामिल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप को ही छूट दी गई है. इसके अलावा सब्जी के ठेले भी खुले रहेंगे.रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रहेगा. ये राज्य सरकार का निर्देश है जिसका पालन कराया जा रहा है. पिछली बार की तरह ही सख्ती भी बरती जाएगी. लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. जो लोग नियम तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

कोरोना काल में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे NCC कैडेट्स, ट्रैफिक कंट्रोल के साथ दे रहे ये समझाइश 

 

सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 15, 2020, 3:49 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here