आज से वंदे भारत मिशन शुरू, 9 मई से अमेरिका से वापस आएंगे भारतीय – Coronavirus vande bharat mission usa returne indian air india flights

विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए आज से वंदे भारत मिशन शुरू होगा. एयर इंडिया 12 देशों में फंसे 1 लाख 93 हजार नागरिकों को वापस लाएगा. अमेरिका से भारतीयों के आने का सिलसिला 9 मई से शुरू होगा. इसके लिए अमेरिका के कई शहरों से भारत के कई शहरों के बीच कॉमर्शियल फ्लाइट की सेवा शुरू की जाएगी.

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में एयर इंडिया 9 से 15 मई तक अमेरिका के कई शहरों से भारत के लिए नॉन-शेड्यूल कॉमर्शियल फ्लाइट सेवा शुरू करेगी. आने वाले यात्रियों को पूरा किराया देना होगा. उनका किराया भारत सरकार नहीं देगी. आने के बाद उनका मेडिकल टेस्ट भी होगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here