आदिवासी बाहुल्य इलाके लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिला ये खास Community Health Center of Lormi, a tribal dominated area, got this special | mungeli – News in Hindi

मरीजों के बेहतर इलाज एवं देखरेख के लिए सर्टिफिकेट व सम्मान मिला है.

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स अवार्ड मिला है.

मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स अवार्ड मिला है. मरीजों के बेहतर इलाज एवं देखरेख के लिए सर्टिफिकेट व सम्मान मिला है. 91.8 प्रतिशत अंको के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी को सर्वोच्च स्थान मिला है. कोरोना वायरस के साथ जारी जंग के बीच मुंगेली स्वास्थ विभाग के लगातार ड्यूटी में तैनात डॉक्टर और स्वास्थकर्मियों के हौसले के कारण ये संभव होना बताया जा रहा है.

लोरमी ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स अवार्ड से नवाजा गया है. फरवरी माह में दिल्ली से टीम आई थी और दो दिन रहकर लोरमी अस्पताल के कार्यशैली और सुविधाओं का गहराई से अवलोकन किया, जिसके बाद लोरमी के इस शासकीय अस्पताल में राष्ट्रीय स्तर के बेहतर सुविधाओं के लिये 92 प्रतिशत अंक देकर इस अवार्ड से सम्मानित किया. बैगा आदिवासी बाहुल्य लोरमी इलाके के इस शासकीय अस्पताल में बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ के नेतृत्व में स्वास्थ टीम मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने में जुटे हैं.

मरीजों को इन सुविधाओं का दावा
स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय प्रोग्राम,प्रसूति आपरेशन कक्ष, ओपीडी, रेडियोलाजी, पीपी यूनिट, पैथालाजी, ब्लड बैंक, जैसी सुविधाएं इस ब्लाक स्तर के अस्पताल में उपलब्ध होने का दावा किया गया है. दिल्ली की टीम की रिपोर्ट पर भारत सरकार स्वास्थ मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव विकासशील ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ सचिव निहारिका बारिक को इसकी जानकारी दी. पूरे प्रदेश में लोरमी को मिले इस अवार्ड और सर्टीफीकेट के लिये मुंगेली कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि अब इसे सुचारू रूप से जारी रखना भी चुनौती होगी.ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन 2.0: बिजली बिल ने बढ़ाई चिंता, किसी को नहीं मिला सरकार की इस योजना का लाभ

लॉकडाउन 2.0: ‘एक वक्त का खाना अपने पैसों से और एक वक्त भूखे रहना पड़ता था’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 16, 2020, 1:15 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here