आध्यात्म मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा महर्षि दयानंद का समाज-दर्शन ग्रंथ का विमोचन


आध्यात्म मंत्री सुश्री ठाकुर द्वारा महर्षि दयानंद का समाज-दर्शन ग्रंथ का विमोचन


 


भोपाल : सोमवार, अगस्त 24, 2020, 17:48 IST

आध्यात्म, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संचालक जवाहर बाल भवन डॉ. उमाशंकर नगायच द्वारा लिखित शोधपरक ग्रंथ ‘महर्षि दयानंद का समाज-दर्शन” का विमोचन किया। ग्रंथ में महर्षि दयानंद के विचारों पर गहन अनुसंधान और विवेचन करते हुए उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, दार्शनिक विचारों और आध्यात्म के क्षेत्र में दिये गये योगदान की विस्तृत व्याख्या की गई है। इसमें वर्ण व्यवस्था, आश्रम व्यवस्था, पुरुषार्थ-चतुष्टय, शिक्षा व्यवस्था, विवाह-सिद्धांत, अर्थ-व्यवस्था और राज व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर महर्षि दयानंद की मूलगामी वैदिक दृष्टि और उसके दार्शनिक आधारों का आधुनिक संदर्भों सहित सांगोपांग विवेचन किया गया है। साथ ही भारतीय नव-जागरणकालीन समाज और राजनीति को प्रभावित करने वाले कुछ अनछुए पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया है।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here