आयुष्मान योजना अंतर्गत पाँच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज करा रही है सरकार: मंत्री डॉ.मिश्रा


आयुष्मान योजना अंतर्गत पाँच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज करा रही है सरकार: मंत्री डॉ.मिश्रा


दो करोड़ से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 


भोपाल : शनिवार, जनवरी 9, 2021, 21:16 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  दतिया के कमरारी में आयोजित  भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि  किसी भी गरीब व्यक्ति को इलाज के अभाव में दम  तोड़ने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकार निजी चिकित्सालय में गरीब परिवार के उपचार पर पांच लाख की राशि खर्च करेगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने इस कमरारी में 2 करोड़ 11 लाख से अधिक की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया किया, जिनमें 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार की लागत के 9 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 1 करोड़ 5 लाख 42 हजार की लागत के 13 विकास एवं निर्माण कार्य शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 81 लाख की लागत के निर्माण कार्यों की घोषणा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर लाभान्वित भी किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की चर्चा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की भी जानकारी ली। उन्होंने पटवारी को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से गांव में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही करें।

इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री बल्ले रावत, श्री भूरे चौधरी, श्री विपिन गोस्वामी, श्री बृजेश यादव, श्री जीतू कमरिया, सहित अन्य अधिकारी, गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here