काले और मजबूत बालों के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों और सब्जियों के रस बहुत कारगर होते हैं। हम आपको इस पोस्ट में घर में आम-तौर पर मिलने वाले फलों और सब्जियों से बनने वाले रस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पी कर आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।
Edited By Sakshi Pandya | नवभारत टाइम्स | Updated:

इंसान के शरीर के लिए फलों और सब्जियों का रस बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि जूस पीने से सिर्फ तुरंत हाइड्रेशन में मदद ही नहीं मिलती है बल्कि इससे ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप भी मजबूत और चमकदार बालों की कल्पना कर रहे हैं तो हम आपको बालों की मजबूती के लिए कुछ ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं। यहां हम आपको इन जूस के फायदों के बारे में बता रहे हैं और इन्हें बनाने की विधि भी बता रहे हैं।
आलू का जूस
आलू का रस पीने से बालों को बहुत फायदा होता है। आलू में आयरन, विटामिन सी, जिंक, बीटा कैरोटीन और फॉस्फोरस होता है, जिसकी वजह से इसका रस सिर की कोशिकाओं को पोषण देकर बालों को स्वास्थ रखता है। आलू सिर के पीएच लेवल को संतुलित रखकर रूसी और खुजली पर रोक लगाता है, इससे बालों का झड़ना बंद कम हो जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आलू का रस कैसे तैयार किया जाता है।

बनाने की विधि:
सबसे पहले आलू को छीलकर औस छोटे-छोटे भागो में काटें।
अब बारीक कटे हुए आलू को को एक ब्लेंडर में डालें।
अब इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और इसे तब तक ब्लैंड करें जब तक इसका रस ना निकल जाए।
लिक्विड को अलग करके एक लंबे ग्लास में डाल दें।
अब इस तुरंत इसका सेवन करें।
आंवला का जूस
अगर आप नियमित रुप से आंवला का जूस पीते हैं तो यह आपको बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यह बालों और सिर की देखभाल के लिए मददगार साबित होता है। भारत में मिलने वाले आंवले का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है और यह एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। यह मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है। आंवले का जूस काफी तेजी से बालों के झड़ने को रोक सकता है। इसी के साथ यह समय से पहले बालों को सफेद होने से भी रोकता है। आंवले का रस पीने से से आपके बालों का रंग प्राकृतिक काला हो सकता है। आंवले के जूस मे एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कि डैंड्रफ और यीस्ट इन्फेक्शन को रोकते हैं। यहां हम आपको इस जूस को बनाने की विधि बता रहे हैं।

बनाने की विधि:
सबसे पहले आंवला को धोकर साफ कर लीजिए
अब आंवला को छोटे-छोट भागों में काट लीजिए।
अब कटे हुए आंवला को एक ब्लेंडर में थोड़े से पानी के साथ रखिए।
अब इसे तब तक ब्लैंड कीजिए जब तक कि यह नरम न हो जाए।
अब फिल्टर का इस्तेमाल करके लिक्विड को अलग करें और पल्प को अलग छान लें।
अब इसमें एसिडिटी को कम करने के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं, जिससे यह अधिक पीने योग्य बना जाएगा।
गाजर का जूस
सर्दियों के मौसम में वैसे गाजर का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है। वैसे तो गाजर का जूस कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसके चलते यह बालों के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। गाजर के जूस में कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट अधिक मात्रा में होते हैं जो कि सिर की कोशिकाओं की कोशिकाओं के ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ड्राई और डैमेज्ड को ठीक करके बालों को झड़ने से रोकती हैं। इससे बाल हाइड्रेट होते हैं और मुलायम और कोमल हो जाते हैं। इसमें बायोटिन का मुख्य सोर्स है जो कि बालों के झड़ने और बालों के पतले होने से रोकने के लिए केराटिन को तैयार करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस जूस को कैसे बनाया जाता है।

बनाने की विधि:
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए।
साफ गाजर को अब छील कर उसे टुकड़ों में काट लीजिए।
अब कटी हुई गाजर को एक जार में थोड़े पानी के साथ रखिए।
जब तक यह पूरी तरह से मिल न जाए इसे तब तक जार में ब्लैंड कीजिए।
अब जूस को छान कर इसे किसी लंबे ग्लास में रखिए और पीजिए।
रेकमेंडेड खबरें
बेली शेमिंग करने वालों पर भड़कीं निशा रावल, कहा- प्रैगनेंट न..
Loan लेने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क..
9 मई: ताजमहल के इतिहास का अहम दिन, जानें कैसे
रोज 4 बादाम भिगो कर खाने से आपके शरीर में होते हैं ये बदलाव
जानिए एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के लक्षण, कारण और इलाज
Hero की बाइक और स्कूटर हुए महंगे, जानें नई कीमत
Skin Care Tips For Men : लड़कों को चेहरे पर इस्तेमाल करना चा..
क्या लिंग का आकार बढ़ा सकता हूं? यदि हां, तो मैं यह कैसे कर ..
हाईस्पीड ट्रेन में बिजनेस क्लास और महिलाओं के लिए होंगे अलग ..
कोरोना से हाहाकार, एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया पहुंचे ..
Delhi Liquor Shop: बिना टोकन के नहीं मिलेगी शराब, जानें क्य..
कोरोना वायरस और भूख की मार, राशन की आस में दुधमुंहे बच्चे को..
ऑस्ट्रेलिया में कैसे मिले टीम इंडिया को जीत? इयान चैपल ने दि..
3 वर्ष का बैन: उमर अकमल को नहीं है पछतावा, पीसीबी ने किया खु..
Source link