इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- देश गुंडों की जागीर नहीं


महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठी हैं. इसके साथ ही जामिया में हुई हिंसा मामले पर भी प्रियंका गांधी धरने पर बैठी हैं. दरअसल जामिया में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रों पर कथित तौर पर हिंसा की गई. छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन पर हमला किया है, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए. प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here