इस कंपनी ने चूहा-खरगोश पर किया कोरोना वैक्सीन टेस्ट, एंटीबॉडीज ने खत्म किया वायरस – Corona virus vaccine zydus covid 19 health ministry

  • एक और कंपनी बना रही है कोरोना वैक्सीन
  • जानवरों पर किया गया वैक्सीन का टेस्ट
  • एंटीबॉडीज का पॉजिटिव असर

दवा निर्माता कंपनी जायडस जल्द ही अब कोरोना वायरस वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण करेगी. कंपनी का कहना है कि उसे वैक्सीन के मानव परीक्षण की इजाजत मिल गई है. भारत में स्वदेशी स्तर पर कोरोना वायरस के लिए टीका बनाने वाली जाइडस दूसरी कंपनी है. सरकारी कंपनी भारत बायोटेक भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक टीका बना रही है. कंपनी ने इसे 15 अगस्त तक ही लॉन्च करने का दावा किया है.

ह्यूमन ट्रायल की मिली इजाजत

जाइडस ने शुक्रवार को बताया कि उसके अहमदाबाद स्थित वैक्सीन टेक्नोलॉजी सेंटर में कोरोना वायरस की वैक्सीन विकसित की जा रही है. कंपनी ने कहा कि उसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) तथा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) से ह्यूमन ट्रायल करने की इजाजत भी मिल गई है.

पढ़ें- कोविड-19: अगले साल की शुरुआत में आएगा Zydus Cadila का टीका, जल्द ही ह्यूमन ट्रायल

आजतक से बातचीत में जाइडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा कि उनकी कंपनी ने मार्च महीने में कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम शुरू किया था. उन्होंने कहा कि हमें इसका अच्छा रिजल्ट मिला. उन्होंने कहा कि इस दवाई के जो एंटीबॉडी थे, वो वायरस को मारने में सक्षम थे.

जानवरों पर किया गया परीक्षण

पंकज आर पटेल ने कहा कि इस वैक्सीन का परीक्षण चूहा, गिनी पिग और खरगोश पर किया गया. इस दौरान इस वैक्सीन ने जो एंटी बॉडीज पैदा किए वो वायरस को मारने में सक्षम थे.

पढ़ें- कोरोना के इलाज पर सरकार की नई गाइडलाइन, घटाई गई रेमडेसिवीर की खुराक

1000 वॉलंटियर्स पर क्लिनिकल ट्रायल

उन्होंने कहा कि अभी हमें क्लिनिकल ट्रायल की परमिशन मिली है. इसका 1000 वॉलंटियर्स पर क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा. 90 दिनों तक वैक्सीन के प्रभावों का हम अध्ययन करेंगे. इसके बाद हम वैक्सीन जारी करने पर फैसला लेंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here