ब क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों की हर गतिविधियों पर अब प्रशासन एप के जरिए नजर रखने जा रही है.
क्वारंटाइन (Quarentine) अवधि में संदिग्ध मरीजों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए बिलासपुर (Bilaspur) स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा एक ऐसा स्मार्ट एप (Smart App) तैयार किया गया है
एप लगभग तैयार
प्रशासन का दावा है कि एप लगभग तैयार हो गया है और अब उसमें क्वारंटाइन में रखे गए लोगों का नाम रजिस्टर किया जा रहा है. इस एप का उपयोग ऐसे मरीजों के लिए किया जाएगा जो बाहर से यात्रा करके आए है और जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्या है. इसकी सूचना प्रशासन को है तथा दूसरे ऐसे मरीज जिन्हें सर्दी-खांसी बुखार की समस्या है और चिकित्सकों द्वारा क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हो. इस एप के जरिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का काम आसान हो जाएगा.
फिलहाल इसका उपयोग बिलासपुर जिले में शुरू किया जा रहा है. इस एप में बिलासपुर के सभी लोकेशन मौजूद हैं. वहीं अगर कोई व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या कोरोना वायरस की संभावनाओं को देखते हुए कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत शासकीय अस्पताल में जाता है और चिकित्सा परीक्षण के बाद डाॅक्टरों द्वारा संबंधित व्यक्ति को घर में रहकर क्वारंटाइन अवधि का पालन करने के निर्देश दिए जाते है, तो ऐसे व्यक्ति के स्मार्ट फोन में डाक्टरों द्वारा वाट्सअप या ऑनलाइन इस एप को डाउनलोड किया जाएगा. फिर उस एप के एडमिन पैनल में जाकर संबंधित व्यक्ति का नाम और पते के साथ पूरा विवरण डालकर मोबाइल नंबर अपलोड किया जाएगा.ऐसे काम करेगा एप
निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बताया की यह एप स्टार्ट बटन क्लिक करते ही संबंधित व्यक्ति की सभी गतिविधियां एप के एडमिन पैनल में दिखाने लगेगा. एप में मौजूद जीपीएस सिस्टम के जरिए संबंधित व्यक्ति कहां जा रहा है, वर्तमान में कहां है और घर पर है की नहीं, सब कुछ इस एप में दिखाने लगेगा. अगर कोई संदिग्ध मरीज क्वारंटाइन अवधि का उल्लंघन करता है तो यह एप एडमिन पैनल में अलर्ट करेगा,जिससे निगरानी रखने वाली टीम को तुरंत पता चल जाएगा. बहरहाल इतना तो साफ है कि शासन, प्रशासन और निगम अपने तरफ से कोरोना वायरस की लड़ाई में एक कदम आगे चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
कोरोना मरीज मिलने के बाद कोरबा के मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों पर FIR, लगा ये बड़ा आरोप
Lockdown में इस विधायक ने तले पकौड़े, बच्चे के साथ खेला कैरम, फोटो वायरल!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिलासपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 5:04 PM IST