ईद पर ड्रोन से होगी निगरानी, पुलिस की अपील- सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन – Eid ul fitr delhi drone camera police coronavirus social distancing

  • सड़कों पर दिखी चहल-पहल, नजर आई भीड़
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे लोग

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है. ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी तैयारी कर ली है. एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि ईद के मौके पर घर में ही नमाज अदा करें और लॉकडाउन का पालन करें. वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम बाहुल्य इलाके जामिया में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल भी कर रही है.

ईद को लेकर सड़कों पर चहल-पहल दिखी. लोग घर से बाहर निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करते नजर आए. उत्तरी दिल्ली की डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) मोनिका भारद्वाज ने लोगों से घर की छत पर ही नमाज अदा करने की अपील की. उत्तरी दिल्ली में पुरानी दिल्ली के कई इलाके आते हैं, जिसमें दिल्ली का सबसे बड़ा कंटेनमेंट जोन सदर बाजार भी शामिल है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय भाटिया ने भी ईद के मौके पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है. सेंट्रल दिल्ली में भी पुरानी दिल्ली के कई इलाके आते हैं. इनमें जामा मस्जिद भी शामिल है. साथ ही साथ चांदनी महल इलाका भी सेंट्रल दिल्ली में ही आता है, जहां पूरा पुलिस स्टेशन ही कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह से सील करना पड़ा था.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

उत्तरी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली इलाके में कई इलाके ऐसे हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर और केरल में रविवार को ईद मनाई गई. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में सोमवार यानी 25 मई को ईद मनाई जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here