ईसाई रीति से अंतिम संस्कार के बाद अजीत जोगी का हुआ पिंडदान, बेटे ने पूरी की आखिरी इच्छा, Ajit Jogi Pinddaan after funeral performed by Christian rites son amit jogi fulfills his last wish | raipur – News in Hindi

ईसाई रीति से अंतिम संस्कार के बाद अजीत जोगी का हुआ पिंडदान, बेटे ने पूरी की आखिरी इच्छा

जोगी परिवार के सदस्य इस दौरान मौजूद रहे. (Demo Pic)

पहले मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी का निधन 29 मई 2020 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया था. स्व. अजीत जोगी ने निधन से पहले अपने कब्र की मिट्टी को इन जगहों पर विसर्जित किए जाने की इच्छा जताई थी.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी (Ajit Jogi) का अब पिंडदान कर दिया गया. बेटे अमित जोगी ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की. अजीत जोगी के कब्र की मिट्टी को पेंड्रारोड पावर हाउस तिराहा के मुक्तिधाम से लेकर अमरकंटक के रामघाट, नर्मदा, अरंडी संगम, सोन नदी और अचानकमार  के माटिनाला और पीढ़ा में विसर्जित किया गया. इसके साथ ही अमरकंटक में उनके पुत्र अमित जोगी द्वारा स्वर्गीय अजीत जोगी का पिण्डदान भी किया गया है. जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता भगवानू नायक ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी का निधन 29 मई 2020 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया था. स्व. अजीत जोगी ने निधन से पहले अपने कब्र की मिट्टी को इन जगहों पर विसर्जित किए जाने की इच्छा जताई थी.

बेटे ने पूरी की पिता की अंतिम इच्छा

भगवानू नायक ने बताया कि अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी और पत्नी डॉ. रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह समेत उनके पैतृक गांव जोगीसार के पारिवारिक सदस्यों और कंवर समाज के लोगों द्वारा स्वर्गीय अजीत प्रमोद कुमार जोगी के मिट्टी कलश यात्रा निकली गई. यह कलश यात्रा,गौरेला के पावर हाउस तिराहा के पास  कब्रिस्तान से निकलकर जलेश्वर मार्ग होते हुए अमरकंटक पहुंची. वहीं गौरेला, पुराना गौरेला, अंजनी, चुकतीपानी आदि जगह मे रोकर कर लोगों ने कलश के दर्शन भी किए.

अमित जोगी ने एक ट्वीट भी किया है

अमरकंटक में कलश से कुछ मिट्टी नर्मदा संगम में प्रवाहित किया गया. इसी संगम में अमित जोगी ने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार स्वर्गीय अजीत जोगी का पिण्डदान भी किया. इसके बाद इस कलश की मिट्टी को नर्मदा अरंडी संगम, अचानकमार के माटीनाला, केवंची और पीढ़ा के जंगलों में भी विसर्जित किया गया. इस कार्यक्रम में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा और जोगी परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए. आपको बता दें कि अजीत जोगी का अंतिम संस्कार ईसाई रीति रिवाज से किया गया था.

ये भी पढ़ें: 

गर्मी के 60 दिन बीत गए, अब रायपुर नगर निगम को आई रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की याद 

Unlock 1 में लापरवाह हुआ ‘हॉटस्पॉट’ कोरबा, कहीं थूकते तो कहीं धुएं का छल्ला बनाते दिखे लोग 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 3, 2020, 3:32 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here