ई-एजेंडा आजतक: आज देश भर के सीएम बताएंगे, कोरोना को कैसे हराएंगे – India today group eagenda aaj tak cm special corona virus lockdown

  • ई-एजेंडा आजतक में शामिल होंगे 14 राज्यों के CM
  • CM योगी आदित्यनाथ से होगा कार्यक्रम का आगाज

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच इंडिया टुडे ग्रुप लेकर आ रहा है ई-एजेंडा आजतक. ई-एजेंडा आजतक का मंच इस बार मुख्यमंत्री स्पेशल है. इस मंच पर आज शनिवार को देश के 14 राज्यों के मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बारी-बारी शिरकत करेंगे और कोरोना वायरस को लेकर अपने विचार रखेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 10 बजे से होगी.

ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्पेशल उस समय हो रहा है जब देश में दो चरणों में लगे 40 दिन का लॉकडाउन खत्म होने से 2 दिन पहले 2 और हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के सामने ढेरों सवाल होंगे.

whatsapp-image-2020-05-02-at-00_050220121958.jpeg

ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम के मुख्यमंत्री स्पेशल प्रोग्राम में हमारे पहले मेहमान होंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा जो 10.40 तक चलेगा. इसके बाद उत्तराखंड के त्रिवेंद्र सिंह रावत इस मंच की शोभा बढ़ाएंगे.

शिवराज सिंह चौहान भी करेंगे शिरकत

ई-एजेंडा आजतक के ऑनलाइन मंच पर हमारे तीसरे मेहमान होंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. शिवराज सिंह के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरोन पिछले हफ्ते शनिवार को हुए ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें— ई-एजेंडा में बोले गहलोत-कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र को राज्यों को आजादी देनी चाहिए

इसे भी पढ़ें — ई-एजेंडा: सिसोदिया बोले- लॉकडाउन से ही देश और दिल्ली में कोरोना पर कंट्रोल ई-एजेंडा आजतक में

अशोक गहलोत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, असम के सर्बानंद सोनोवाल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के बिप्लव कुमार देब, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन एन सिंह और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा भी शामिल होंगे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

ई-एजेंडा आजतक कार्यक्रम के अंत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे, लेकिन उनसे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ई-एजेंडा आजतक की शोभा बढ़ाएंगे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here