उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी आज देवास जिले के भ्रमण पर रहेंगे


उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी आज देवास जिले के भ्रमण पर रहेंगे


 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 17, 2020, 18:25 IST

उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी श्री जीतू पटवारी 18 फरवरी को देवास जिले के भ्रमण पर रहेंगे। श्री पटवारी प्रात: 10.30 बजे देवास की कृषि उपज मण्डी हाटपिपल्या में तहसील-स्तरीय जय किसान फसल ऋण माफी योजना शिविर में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्रों का वितरण करेंगे। मंत्री श्री पटवारी दोपहर एक बजे ग्राम ननासा, ग्राम सुखरास और सोनगाँव में गौ-शाला, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं स्टाप-डेम का लोकार्पण करेंगे।

मंत्री श्री पटवारी दोपहर 3 बजे सवासड़ा में आँगनवाड़ी भवन, सी.सी. रोड, सामुदायिक और पंचायत भवन का लोकार्पण भी करेंगे। श्री पटवारी दोपहर 3.30 बजे ग्राम देवला में आँगनवाड़ी भवन एवं सी.सी. रोड का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


बिन्दु सुनील


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here