उज्जैन में Gen Z का अनोखा विरोध पैड गरबे बंद कराने पर हिंदूवादी नेता के घर जाकर उतारी आरती, कहा- ‘थैंक यू भैया’

उज्जैन में पैड गरबे की अनुमति रद्द होने पर Gen Z (जेन-ज़ी) युवाओं ने विरोध का एक अनूठा तरीका अपनाया। हिंदूवादी नेता अर्जुन सिंह भदोरिया द्वारा अनुमति निरस्त कराने से गुस्साए युवा धरना-प्रदर्शन करने के बजाय क्षीर सागर से जुलूस निकालते हुए सीधे उनके घर पहुंच गए।युवकों और युवतियों ने नेताजी के घर के बाहर जमकर गरबा किया, माता के स्वरूप में बैठी बालिकाओं की भव्य आरती उतारी और उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2125854.mp4

आयोजकों का आरोप है कि अचानक अनुमति रद्द होने से उन्हें साउंड, टेंट और एडवांस बुकिंग के चलते 18 से 20 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी हालत बेहद खराब हो गई है।दूसरी ओर, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनिकेत वर्मा ने स्पष्ट किया कि वे विरोध जताने नहीं बल्कि अनुमति बंद कराने के लिए नेताजी का धन्यवाद करने आए हैं, क्योंकि वे पूरी सुरक्षा और नियमों के साथ आयोजन कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। यह अनोखा प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/2125850.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here