दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने X (ट्विटर) पर ट्वीट कर बताया कि देशभर में एयर कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने मॉडिफाइड उड़ान स्कीम को मंजूरी दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत टियर-2 और टियर-3 शहरों में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों को बेहतर हवाई सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन क्षेत्र में भी तेजी आएगी। साथ ही, इससे देश के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


