उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल भामाशाह की स्मृति में 24 सितंबर को करायेगा भामाशाह अवार्ड का आयोजन – Bundelkhand News


Uttar Pradesh Business Board to organize Bhamashah Award on September 24 in memory of Bhamashah

झाँसी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों के शुभंकर व प्रेरणा स्त्रोत भामाशाह की स्मृति में 24 सितंबर को भामाशाह अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया कि यह समारोह इलाइट शिवपुरी रोड पर स्थित लक्ष्मी गार्डन में शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस समारोह में बुंदेलखंड के 7 व्यापारियों को भामाशाह अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिनके नाम चयन समिति द्वारा फाइनल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रविकांत गर्ग, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नई दिल्ली के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री विजय प्रकाश जैन, महिला व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सेठ,  अखिल भारतीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठेल, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष नीरज आनंद, छत्तीसगढ़ व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कैट के राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र जैन आदि शामिल होंगे। समारोह में स्थानीय व बाहर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता व जिला महामंत्री संजय सराफ ने बताया कि व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश शासन को एक पत्र लिखकर विभिन्न राज्यों की तर्ज पर शासन द्वारा जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर भामाशाह अवार्ड दिए जाने का अनुरोध किया है। इस दौरान संयोजक मंडल के सदस्य डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल, आनंद मिश्रा, प्रोफेसर एस आर गुप्ता, राकेश सेन, अर्पणा दुबे, शालिनी गुरबख़्शानी, अशोक जयसवाल, शिवाली अग्रवाल, अवध, नफीस, राजकुमार बसरानी, आशीष सक्सेना, कुलदीप सिंह दांगी, सजल जैन, राजकुमार बदलानी, दिलीप अग्रवाल,अशोक साहू, पंकज अग्रवाल, दीपक साहू आदि उपस्थित थे। जिला कोषाध्यक्ष सुनील नैनवानी ने अंत में आभार व्यक्त किया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here