ऊर्जा मंत्री द्वारा 10 करोड़ की 2 सड़कों का भूमि-पूजन


ऊर्जा मंत्री द्वारा 10 करोड़ की 2 सड़कों का भूमि-पूजन


 


भोपाल : रविवार, फरवरी 23, 2020, 19:52 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 10 करोड़ 83 लाख रुपये लागत के 2 सड़क मार्गों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़कें बनाई जाएंगी। कोई भी गांव सड़क-विहीन नहीं रहेगा।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खिलचीपुर क्षेत्र के सभी ग्रामों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पीपलदी-भोजपुर मार्ग तथा गोरियाखेड़ी-सेमरीकला सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी हुई है। ऊर्जा मंत्री ने लोगों को प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद राजगढ़ जिले में कराये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।


राजेश पाण्डेय

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here