ऊर्जा मंत्री ने अपने ग्वालियर निवास पर स्थापित किया शिकायत निवारण केन्द्र
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 17:00 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित बंगले में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनकी विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रभावी व्यवस्था की गई है। श्री तोमर ने ग्वालियर स्थित बंगले में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी हालत में विद्युत संबंधी समस्या होने पर परेशान न होना पड़े इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।
श्री तोमर ने कहा कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है और राज्य शासन उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे निकटतम जोन वितरण केन्द्र में जाकर अथवा ग्वालियर स्थित ऊर्जा मंत्री निवास पहुँचकर भी अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।
राजेश पाण्डेय
Source link

