ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेंद्र सूखी सेवनिया का किया आकस्मिक निरीक्षण


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत उपकेंद्र सूखी सेवनिया का किया आकस्मिक निरीक्षण


 


भोपाल : गुरूवार, जुलाई 23, 2020, 19:56 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 400 केवी उपकेंद्र सूखी सेवनिया भोपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री तोमर ने उप केंद्र के कंट्रोल रूम का तापमान मेंटेन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे कोई दुर्घटना घट सकती है। श्री तोमर ने संबंधित अधिकारी को फोन कर व्यवस्थाएं ठीक करने और इस तरह की लापरवाही की जांच के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने केंद्र  के टीन शेड की मरम्मत करवाने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उप केंद्र के संचालन के संबंध में जानकारी  ली।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here