एक्टर नहीं बनना चाहते थे अर्जुन कपूर, पिता बोनी कपूर ने बताई ये वजह – Arjun kapoor never wants to become actor father boney kapoor tell this reason tmov

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कुछ समय पहले अपनी फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में थे. अर्जुन कपूर की परफोर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद भी आई थी. ये कोई पहली बार नहीं थी जब अर्जुन ने पर्दे पर शानदार अदाकारी दिखाई. इससे पहले भी वह कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर चुके हैं. अब अर्जुन के पिता बोनी कपूर का कहना है कि उन्हें अपने सभी बच्चों से बेहद प्यार है और उन्हें ऐसा कभी नहीं लगता कि माता-पिता को बच्चों के प्रति उनके प्यार को बयां करने की जरूरत है.

चारों बच्चों में से उनके सबसे चहेते कौन हैं? इस सवाल के जवाब में बोनी ने IANS को बताया, “एक पिता होने के नाते मुझे मेरे सारे बच्चे प्यारे हैं, लेकिन खुशी मेरी आंखों का तारा है. वह छोटी है ना? सबसे छोटी बच्ची है मेरी.”

अर्जुन एक्टर नहीं बनना चाहते थे?

बोनी आगे कहते हैं, ‘मेरे दिल में खुशी के लिए एक खास जगह है. अभी तो और ज्यादा, क्योंकि वह पास नहीं है. वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गई हुई है. अर्जुन की बात करूं, तो वह मेरे दिल में है. अपने बच्चों के लिए अपने प्यार के बारे में मैंने कभी ज्यादा बात नहीं की है, क्योंकि मेरा मानना है कि उनके प्रति मेरा यह प्यार बेहद स्वाभाविक है. मैं उनका पिता हूं, मुझे ऐसा कहने की भी क्या जरूरत है कि मैं उनसे प्यार करता हूं? बेशक करता हूं.’

बोनी ने यह भी कहा कि वह खुद अपनी मां के बेहद करीब हैं और अपने बच्चों और अपनी मां के साथ एक ही छत के नीचे रहना उनका एक बड़ा सपना है.

बिग बॉस खत्म होने के बाद भी शहनाज से नाराज माहिरा, कहा- कभी नहीं मिलूंगी

Bigg Boss 13: संस्कारी बेटे से हारी TV की फेमस बहू, क्यों नहीं जीत पाईं ट्रॉफी?

उन्होंने अर्जुन को एक अभिनेता के तौर पर लॉन्च क्यों नहीं किया? इस पर बोनी ने कहा, “अर्जुन हमेशा से ही फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसी वजह से एक नए हीरो के तौर पर उन्हें लॉन्च करने की मेरी कोई योजना नहीं थी, लेकिन फिर एक दिन मुझे अचानक सलमान का कॉल आया कि अर्जुन को अभिनय में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उसमें इसके सारे गुण हैं, तो सलमान ने अर्जुन को अपने अंडर ले लिया और उसे तैयार किया.”

बोनी ने आखिर में कहा, “शुरुआती दिनों में सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए खूब प्रोत्साहित किया. मैं इसके लिए सलमान का कर्जदार रहूंगा.”

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here