एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति हैं उनसे 10 साल छोटे, निक बोले- It’s cool – Singer nick jonas 10 years younger than wife priyanka chopra nick says its cool tmov

एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा और सिंगर निक जोनस की जोड़ी पूरी दुनिया में काफी चर्चित है. दोनों की सोशल मीडिया पर शेयर की गई सारी तस्वीर वायरल रहती हैं. अब दोनों की इस प्यारी जोड़ी की वैसे तो काफी तारीफ होती ही रहती है, लेकिन एक ऐसा भी पहलू है जिसके चलते दोनों कई बार ट्रोलर के निशाने पर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं निक और प्रियंका के बीच के एज डिफरेंस की.

प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक

अब क्योंकि प्रियंका 37 साल की हैं और निक सिर्फ 27 साल के, इसके चलते ये मुद्दा कई बार उठाया जाता है. एक बार फिर ये एज डिफरेंस खबरों में आ गया है. बस फर्क ये है कि इस बार इस परिस्थिति में फंसे है निक जोनस. बता दें, निक जोनस इस समय एक सिंगिंग रियलिटी शो जज कर रहे हैं. उसी शो पर एक और जज हैं कैली क्लार्कसन जिन्होंने निक जोनस से मजाकिया अंदाज में उनकी उम्र को लेकर सवाल कर दिया.

निक जोनस को प्रियंका की उम्र से नहीं दिक्कत

कैली ने निक से पूछा- मेरी उम्र 37 साल है, आपकी तो शायद 27 है ना? अब कैली ने निक से ये सवाल तो उनकी टांग खींचने के लिए पूछा लेकिन उन्हें कहां पता था कि निक उन्हें तगड़ा जवाब देने के लिए तैयार थे. कैली के सवाल पर निक ने जवाब दिया- मेरी पत्ती की उम्र 37 साल है और मुझे उस बात से कोई दिक्कत नहीं है.

अब निक की ऐसी हाजिरजवाबी ने फैंस का दिल जीत लिया. वैसे याद दिला दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी इसी मुद्दे पर विस्तार से बात की थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है मीडिया हमारे से ज्यादा इन ट्रोलर को तवज्जो देती है. हम तो इन ट्रोलर्स के बारे में बात भी नहीं करते. वैसे भी 150 लोगों के कहने पर मैं अपना नजरिया नहीं बदल लूंगी’.

6 साल पहले आज ही के दिन मिले थे मिलिंद-अंकिता, 20 km दौड़कर किया सेलेब्रेट

वरुण-नताशा ने ढूंढना शुरू कर दिया है आशियाना, क्या शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here