एक क्लिक में पढ़ें 19 अप्रैल की सभी बड़ी खबरें – India coronavirus cases lockdown modi govt breaking news

11:16 PM मुंबईः पालघर हत्याकांड में पुलिस ने 101 लोगों को हिरासत में लिया

11:05 PM दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 110 नए केस, 2 की मौत

11:04 PM दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 2 हजार के पार

10:43 PM कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम से फोन पर बात की

10:10 PM उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 125 नए मामले सामने आए

09:58 PM लखनऊ के डीएम का आदेश- एक भी सरकारी कार्यालय नहीं खुलेगा

09:00 PM अभी घरेलू और अंतराराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग न करेंः DGCA

08:06 PM पीएम मोदी ने कहा- लॉकडाउन को सफल बनाने में अनेक वर्गों का योगदान

08:04 PM पीएम मोदी का ट्वीट- संकट की घड़ी में देशवासी लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं

07:51 PM आजतक से ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- जहां तक हो सके एक-दूसरे से मिलने से बचें

07:49 PM आजतक से ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- नॉर्थ ईस्ट में सबसे पहले लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू हुई

07:45 PM आजतक से ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- तीन दिन में करीब एक लाख लोगों का टेस्ट हुआ

07:43 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- बिना लक्षण वाले लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

07:40 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- देश के हर एक आदमी का टेस्ट करना मुश्किल

07:39 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- अभी लोग ये ना सोचें खतरा टल गया है

07:37 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- एक आदमी की लापरवाही भी देश के लिए खतरा

07:35 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले-हम सही ढंग से कोरोना पर काबू पा रहे हैं

07:34 PM ICMR के डिप्टी डायरेक्टर बोले- हमें हर राज्य की बराबर चिंता है

06:50 PM कोरोना से देश में अबतक 519 मौतें, 2302 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए

06:50 PM देश में कोरोना मरीजों की संख्या 16116 तक पहुंची, कुल एक्ट‍िव मामले 13295

06:49 PM देशभर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार के पार

06:44 PM गौतमबुद्धनगर में आज मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या हुई 97

06:35 PM कोरोना: दुन‍ियाभर में इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6 लाख के पार हुई

06:32 PM गौतमबुद्धनगर के तीनों विकास प्राधिकरण 33% कर्मचारियों के साथ सोमवार से खुलेंगे

लॉकडाउन के कारण करीब एक महीने से बंद पड़े हैं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण, कम से कम कर्मचारियों की संख्या के साथ 20 अप्रैल से अपने संबंधित कार्यालयों में काम फिर से शुरू करेंगे.

06:04 PM कोरोना वायरस से लड़ाई में हम सब एकजुटः पीएम मोदी

06:03 PM कोरोना को लेकर पीएमओ का ट्वीटः एकता और भाईचारा बनाए रखने की जरूरत

05:43 PM दिल्लीः तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव

05:31 PM गाजियाबाद में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

04:51 PM मध्य प्रदेश में अब तक 72 लोगों की कोरोना से मौत

04:37 PM 3 मई को की जाएगी UPSC की परीक्षाओं की घोषणा

04:16 PM देशभर 3 लाख 86 हजार 791 टेस्ट किए गएः स्वास्थ्य मंत्रालय

04:15 PM वैक्सीन और ड्रग टेस्ट के लिए टास्क फोर्स गठितः स्वास्थ्य मंत्रालय

04:07 PM लॉकडाउन में गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति पर रोक रहेगीःMHA

03:38 PM जो मजदूर जहां हैं, वहीं रहें, आवाजाही को मंजूरी नहींः गृह मंत्रालय

03:23 PM झारखंड में कोरोना के 3 नए केस, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 38

03:01 PM राजस्थान में आज सामने आए कोरोना के 80 नए केस, राज्य में 1431 पॉजिटिव मामले

02:40 PM गाजियाबाद में कोरोना के 3 और पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

02:10 PM J-K: पुंछ जिले में LoC के पास पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी

02:07 PM J-K: पुंछ जिले में LoC के पास पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

01:52 PM प्रवासी मजदूरों से उद्धव ठाकरे का वादा- संकट खत्म होते ही आपको घर पहुंचाएगी महाराष्ट्र सरकार

01:30 PM महाराष्ट्र के ऑरेंज और ग्रीन जोन कुछ इलाकों में उद्योगों की अनुमति: उद्धव ठाकरे

01:13 PM नेशनल हाईवे पर आज रात 12 बजे से वसूला जाएगा टोल

12:52 PM कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के अब तक 388 केस, 14 लोगों की गई जान

12:38 PM कल सामने आए सभी 186 मरीजों में नहीं थे कोरोना के लक्षण: अरविंद केजरीवाल

12:20 PM दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं: अरविंद केजरीवाल

12:00 PM आंध्र प्रदेश: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 नए केस, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 647

11:49 AM लॉकडाउन के दौरान गैरजरूरी सामान की सप्लाई नहीं कर पाएंगी ई-कॉमर्स कंपनियां: गृह मंत्रालय

11:37 AM कोरोना: गुजरात में पिछले 12 घंटे में 228 पॉजिटिव केस, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 1600 पार

11:35 AM UP: सीएम योगी शाम 5 बजे सभी जिलों के डीएम के साथ करेंगे बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम 5 बजे सभी ज़िलों के डीएम के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. 20 अप्रैल से जिन उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ खोला जाना है, उनके संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे.

11:20 AM दिल्ली: कलावती अस्पताल में कोरोना संक्रमित एक महीने की बच्ची की मौत

11:03 AM दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर 42 हजार रैपिड टेस्ट किए जाएंगे: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

10:22 AM महाराष्ट्र: नागपुर में कोरोना के 9 नए पॉजिटिव केस, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 72

09:59 AM देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,334 नए केस, 27 लोगों की गई जान: स्वास्थ्य मंत्रालय

09:44 AM फरीदाबाद में कोरोना के 8 नए केस, संक्रमण के 6 मामले तबलीगी जमात से जुड़े

फरीदाबाद में कोराना संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें से संक्रमण के 6 मामले तबलीगी जमात से जुड़े लोगों से संबंधित हैं. फरीदाबाद में अब तक कोरोना के 41 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से 18 लोग ठीक हुए हैं.

09:23 AM राजस्थान में कोरोना के 44 नए केस, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 1395

09:06 AM देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 507, अब तक 2230 मरीज हुए ठीक

08:46 AM तेलंगाना में तेजी से फैल रहा कोरोना, CM केसीआर ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक

08:40 AM दिल्ली के लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर समेत 6 स्टाफ कोरोना संक्रमित

08:23 AM इंदौर: जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना से मौत, अरविंदो अस्पताल में थे भर्ती

कोरोना से जंग लड़ रहे जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी ने रात 3 बजे दम तोड़ दिया. 45 वर्षीय देवेंद्र 10 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे.

07:45 AM दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 60 हजार के पार

06:54 AM अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,891 लोगों की मौत

06:46 AM कोरोना से दुनिया भर में 1 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों की गई जान

06:19 AM देश भर में कोरोना के 14,792 मरीज, संक्रमित 488 लोगों की मौत

05:23 AM लॉकडाउनः पुणे में फंसे थे बहरीन के 125 नागरिक, विशेष विमान से हुए रवाना

04:50 AM दुनिया भर में कोरोना से 23 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

03:49 AM मध्य प्रदेश: बिजली गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

03:29 AM लॉकडाउनः गोवा में फंसे 106 विदेशी नागरिक लंदन के लिए रवाना

03:08 AM स्पेन में कोरोना लॉकडाउन को बढ़ाकर 9 मई तक किया गया

01:55 AM यूरोप में कोरोना से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत

12:42 AM अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, 716,883 लोग संक्रमित, 37,659 की मौत

12:02 AM न्यूयॉर्क में पिछले दो हफ्तों में पहली बार कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का आंकड़ा रहा 550

12:02 AM दिल्ली: पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 186 नए मरीज, कुल पॉजिटिव केस हुए 1893

12:01 AM जयपुर: कोरोना के पेंडिंग टेस्ट निपटाने के लिए प्राइवेट लैब की मदद लेगी गहलोत सरकार

12:00 AM आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में बेंच बढ़ाकर की गई दोगुनी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here