एक लाख 42 हजार 48 कोरोना मरीजों तक पहुँची मेडिकल किट 


एक लाख 42 हजार 48 कोरोना मरीजों तक पहुँची मेडिकल किट 


 


भोपाल : शनिवार, मई 1, 2021, 17:07 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण लगातार जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अभी तक 52 जिलों में एक लाख 42 हजार 48 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।।

मंत्री श्री सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 42  हजार 48 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497, 26 अप्रैल को 9 हजार 360, 27 अप्रैल को 9 हजार 705 , 28 अप्रैल को 11 हजार 141,29 अप्रैल को 9 हजार 347 और 30 अप्रैल को 8 हजार 958 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।             


 राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here