एमपी में देर रात बड़ा निगमित: रजत सकलेचा बने छतरपुर एसपी, अगम जैन खंडवा भेजा गया

छतरपुर: मध्य प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 62 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी बदला गया है।

इसी क्रम में 2016 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी रजत सकलेचा को छतरपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले मंडला जिले में SP के पद पर पदस्थ थे, जहां उनके कार्यकाल के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर किए गए प्रयासों की काफी सराहना हुई थी।

वहीं, अगम जैन को खंडवा जिले का नया SP बनाया गया है।गौरतलब है कि रजत सकलेचा, पन्ना की SP निवेदिता नायडू के पति हैं। अब छतरपुर जैसे संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती माना जा रहा है।राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।