प्रदेश के अन्य जिलों में परीक्षाएं किस तरह से ली जाएंगी यह अब तक स्पष्ट नहीं है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने नौंवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराने का फैसला किया है. इसमें छात्रों के स्मार्टफोन पर प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे.
रायपुर के डीईओ एएन बंजारा ने न्यूज़ 18 को बताया कि स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं. तारीख और समय स्कूल प्रबंधन ही निर्धारित करेंग और छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए उनके मोबाइल पर ही प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे जिनके जवाब घर पर लिखकर छात्रों को जमा कराना होगा.
जल्द घोषित होगी परीक्षा तिथि
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, नौंवी और 11वीं की परीक्षा तिथियां 20 मार्च तक घोषित की जा सकती हैं. जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी तक ऑनलाइन परीक्षा कराने से पीछे हट रहे थे. उनका कहना था कि उनका कहना था कि दूर-दराज के गांवों में अधिकतर बच्चों के पैरेंट्स के पास मोबाइल फोन नहीं है. साथ ही वहां पर नेटवर्क की भी समस्या बनी रहती है. इसलिए ऑनलाइन परीक्षा कराना संभव नहीं है. लेकिन मार्च के शुरुआती दिनों से अचानक ही कोरोना के केस बढ़ गए हैं. इस वजह से अब स्कूल में परीक्षाएं आयोजित करना जोखिम भरा हो गया है.पहली से 8वीं तक की नहीं हो रही परीक्षाएं
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली से आठवीं तक की परीक्षा नहीं ली जा रही है. पहली से आठवीं तक के छात्रों को असाइनमेंट दिए गए हैं और उसी के आधार पर नंबर भी दिए जाएंगे. 9वीं और 11वीं की परीक्षा को लेकर अब तक संशय की स्थिति थी. लेकिन रायपुर डीईओ ने इसे लेकर भी निर्देश जारी कर दिए हैं.
हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में परीक्षाएं किस तरह से ली जाएंगी यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है क्योंकि ये आदेश केवल रायपुर जिले के लिए ही जारी किया गया है. प्रदेश के अन्य जिलों में समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जा सकता है. वहीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन ही ली जाएगी.
ये भी पढ़ें-
SSC Delhi Police Constable Result 2021: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कटऑफ जारी, यहां चेक करें
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/

