रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र के दिवटिया ग्राम पंचायत में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच युवकों में से चार की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।सभी पांचों युवक ग्राम दिवटिया के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।चार युवकों की मौत की खबर से दिवटिया गांव में मातम पसरा हुआ है।


