कठुआ: सैलरी ना मिलने पर मजदूरों ने की तोड़फोड़, SSP ने भोजपुरी में समझाया – Jammu kathua district migrant labour mill full salary hungama

  • कोरोना संकट के बीच मजदूरों का हंगामा
  • सैलरी ना मिलने पर मिल के बाहर प्रदर्शन

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लॉकडाउन है और हजारों की संख्या में मजदूर फंसे हुए हैं. रोजगार के चक्कर में कई मजदूर फैक्ट्रियों में ही रुके हैं. जम्मू रीजन के कठुआ जिले में शुक्रवार को कपड़ा मिल में काम करने वाले मजदूरों ने जमकर हंगामा किया. मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा वेतन नहीं मिला है.

यहां शुक्रवार को सैकड़ों मजदूर कठुआ की सड़कों पर उतरे और कपड़ा मिल के आसपास के इलाके में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान वहां मौजूद कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया.

यहां लोगों को समझाने पहुंचे IPS शैलेंद्र मिश्रा ने भोजपुरी भाषा में लोगों से बात की और उन्हें भरोसा दिलवाया कि वो मिल मालिक से बात कर उनकी बाकी सैलरी दिलवाएंगे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

pti08-05-2020_000044a_050820025921.jpgमजदूरों ने किया हंगामा (पीटीआई)

जब हालात बेकाबू होने लगे तो कठुआ जिले के एसएसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया गया. काफी मशक्कत करने के बाद मजदूरों ने पुलिस की बात मानी. पुलिस की ओर से भरोसा दिलवाया गया कि प्रशासन चेनाब कपड़ा मिल से उनके वेतन को लेकर बात करेगा. फिलहाल वो लोग अपने शिविर में जाएं.

गौरतलब है कि एक जगह भीड़ एकत्रित होने की वजह से कोरोना वायरस महामारी का संकट भी बढ़ जाता है, ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि कैसे इन मजदूरों को समझाकर वापस भेजा जाए. पुलिस के समझाने पर मजदूरों का गुस्सा कुछ हदतक शांत तो हुआ लेकिन सभी अपनी मांग को लेकर अभी भी अड़े हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

बता दें कि इस तरह की तस्वीरें देश के अलग-अलग हिस्सों से बीते दिनों में देखने को मिली हैं. हाल ही में सूरत में भी एक कंपनी की साइट पर बीते दिनों मजदूरों ने हंगामा किया था, तब लॉकडाउन में जबरन काम करवाने का आरोप लगाया था.

कोरोना संकट की वजह से लाखों की संख्या में मजदूर जहां थे वहां ही फंस गए. लॉकडाउन के कारण काम भी काफी कम हो रहा है, ऐसे में वेतन का संकट आ रहा है. हजारों की संख्या में मजदूर मजबूरी में पैदल ही अपने घर को रवाना हो रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here