कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर जश्न की तैयारियां, पीसीसी भवन में जोर शोर से तैयारियां जारी

भोपाल । प्रदेश में कमलनाथ सरकार के एक साल पूरे होने पर पीसीसी भवन में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीसीसी भवन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ जश्न में शामिल होंगे। कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।राजधानी भोपाल में कांग्रेस भवन में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। पीसीसी इस समय रोशनी से नहाया हुआ है। कमलनाथ सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शानदार लाइटिंग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here