कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ Amazfit X स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स – Amazfit x smartwatch with curved amoled display launched check price specs ttec

Xiaomi की फंडिंग वाले ब्रांड Huami ने अपने लेटेस्ट वियरेबल Amazfit X को लॉन्च कर दिया है. Amazfit X में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिससे दावे के मुताबिक कलाई में बेहतर फिटिंग मिलेगी. गौर करने वाली बात ये है कि Amazfit X में कोई फिजिकल बटन नहीं दिया गया है और ये पूरी तरह से AMOLED स्क्रीन पर पर परफॉर्म किए गए जेस्चर और यूजर इंटरफेस नेविगेट करने के लिए प्रेशर सेंसिटिव साइड पर डिपेंड है.

Huami Amazfit X Indiegogo क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ये रेगुलर ग्राहकों के मुकाबले पहले लेने वालों के लिए कीमत अलग रखी गई है. पहले लेने वालों के लिए इसकी कीमत $149 (लगभग 11,300 रुपये) रखी गई है. वहीं, इसके IGG स्पेशल Amazfit X की कीमत $179 (लगभग 13,500 रुपये) रखी गई है. रेगुलर ग्राहक इसे $329 (लगभग 25,000 रुपये) में खरीद पाएंगे. ग्राहकों को ये एक्लिप्स ब्लैक और न्यू मून गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: Xiaomi का ग्लोबल ऑनलाइन इवेंट आज, ये डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

Huami Amazfit Z के स्पेसिफिकेशन्स

सबसे खास बात ये है कि इसमें 400 nits पिक ब्राइटनेस और 206×640 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 2.07-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस डिस्प्ले में 92 डिग्री का कर्व्ड आर्क है. कंपनी का दावा है कि इससे पहनने के दौरान काफी कंफर्टेबल फिटिंग मिलेगी. Amazfit X में 5ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है.

इसका सराउंडिंग फ्रेम मेटल का है और साइड में प्रेशर सेंसिटिव बटन दिए गए हैं. इससे UI नेविगेशन किया जा सकता है. इसकी बैटरी 200mAh की है और ये भी कर्व्ड है. दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS और GLONASS के अलावा ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है. इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर भी मौजूद है.

Amazfit X के फीचर्स की बात करें तो ये 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस एनालिसिस और 4-स्टेज स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल मेजरमेंट कर सकता है. इसमें 9 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here