कल PM मोदी से मिलेंगे उद्धव ठाकरे, शिवसेना ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया – Uddhav thackeray to meet pm modi in new delhi on friday

  • शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री ठाकरे
  • सोनिया गांधी और आडवाणी से भी होगी मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसकी जानकारी शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक ट्वीट में दी है. नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उद्धव ठाकरे की पहली दिल्ली यात्रा होगी जिसमें वे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे. शिवसेना ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है.

सोनिया और आडवाणी से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलेंगे. इसके बाद उद्धव का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री ठाकरे शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.

28 नवंबर को ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री ठाकरे शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उन्हें सर्वसम्मति से तीन दलों के महा विकास अघाड़ी का नेता चुना गया था. महा विकास अघाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गठबंधन दल हैं.

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाले दल शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाता तोड़ कर वैचारिक रूप से अपने धुर विरोधी दल एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया था. महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हुए थे लेकिन काफी उठा-पटक के बाद नवंबर में सरकार का गठन हुआ था.

ये भी पढ़ें: तेजप्रताप ने PM मोदी को सत्तू खिलाने का दिया न्योता, तो तेजस्वी ने भी कसा तंज

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और उद्धव ठाकरे की यह पहली मुलाकात होगी. हालांकि बीते साल दिसंबर में दोनों नेताओं की मुलाकात मुंबई में हो चुकी है. मुख्यमंत्री ठाकरे ने पुणे एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था. 6 दिसंबर को पुणे में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री ने भी शिरकत की थी. प्रधानमंत्री की अगवानी करने के बाद उद्धव ठाकरे मुंबई लौट गए थे. ठाकरे के साथ एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप, लेंगी हैप्पीनेस क्लास

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here