कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में तीन का काम तमाम, ऑपरेशन जारी – Two militants killed in an ongoing encounter in hardmanguri area of khur batpora of south kashmirs kulgam

  • पुलिस मुठभेड़ में दो आतंकी हुए ढेर
  • दो दिन पहले इन्होंने नागरिकों की ली थी जान

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. हालांकि मरने वाले तीनों आतंकियों की पहचान नहीं हुई है. इससे पहले पुलिस को हर्दमांगुरी के खुर बातपोरा इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की पुख्ता खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों का सामना आतंकियों से हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलीं. अब तक तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यहां पर चार आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने यहां पहुंचकर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया. फिलहाल एक अन्य आतंकी के छिपे होने की बात कही जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आतंकियों ने दो नागरिकों की ली थी जान

जानकारी के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने बुधवार देर रात कुलगाम में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था.

शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने नंदीमर्ग के रहने वाले सिराज अहमद गोरसे और गुलाम हसन वागय की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

15 मार्च को अनंतनाग में मुठभेड़

इससे पहले 15 मार्च को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जिसमें 4 आतंकी ढेर हो गए थे. मारे गए चारों आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के थे. अनंतनाग में हुई इस मुठभेड़ में हिज्बुल कमांडर तारीक अहमद मारा गया था.

9 मार्च को भी हुई थी मुठभेड़

इससे पहले 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था. रेबेने ख्वाजापोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ हुई थी. सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here