कांग्रेस ने ट्वीट में किया ऐसा टाइपो, विपक्षी जमकर ले रहे हैं मजे – Congress cwc tweet typo coronavirus lockdown bjp delhi

  • कांग्रेस कार्यसमिति ने ट्विटर पर जारी किया बयान
  • मीटिंग के बाद बयान जारी करते वक्त ट्विटर टाइपो

कांग्रेस पार्टी ने लॉकडाउन में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध जताया है. इस मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई. मीटिंग में कहा गया कि लॉकडाउन के पिछले तीन महीनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों और उत्पाद शुल्क में बार-बार की जाने वाली अन्यायपूर्ण बढ़ोतरी पर कांग्रेस कार्यसमिति अपनी चिंता व्यक्त करती है.

कांग्रेस कार्य समिति ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों पर ये जबरन वसूली की चोट तब बढ़ाई गई है जब वे कोविड-19 महामारी के कारण पहले ही अभूतपूर्व आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने कार्य समिति की बैठक के बाद बयान जारी किया था.

कांग्रेस कार्यसमिति का यह बयान ट्विटर पर भी जारी किया गया. बयान को कांग्रेस कार्यसमिति की तरफ से जारी किया गया लेकिन एक टाइपो होने की वजह से कार्यसमिति की जगह ‘कायरसिमित’ हो गया, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर तंज कसा. हालांकि कांग्रेस ने बाद में टाइपो में सुधार करते हुए नए सिरे से ट्वीट भी किया.

यूपी में बीजेपी के नेता शलभमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि, ‘इस साफ़गोई की कद्र होनी चाहिए, वैसे ना भी बताते तो भी देश पहले से जानता था कांग्रेस की ये हक़ीक़त.’ वहीं दिल्ली में बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने लिखा, ‘मैं कांग्रेस की इस बात से सहमत हूं.’

एक अन्य यूजर आदित्य त्रिवेदी ने लिखा, ‘जब से भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से कांग्रेस को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है, तब से रोज मां सरस्वती उनको रोज सच्चाई दिखा रही हैं. नरेंद्र बने सुरेंद्र, कांग्रेस कार्यसमिति बनी कायरसिमित, अब तो जाग जाओ.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here